फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Daughter carried her mother bier and cremated her body in chandauli

मिसाल बनीं बेटियां: मां की अर्थी को दिया कंधा, मणिकर्णिका घाट पहुंचकर दी मुखाग्नि; सभी आंखें दिखीं नम

Fri, 02 May 2025 09:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 09:25 AM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में मां की निधन के बाद बेटियों ने अर्थी को कंधा दिया। साथ ही अंतिम संस्कार की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। 

विज्ञापन
Daughter carried her mother bier and cremated her body in chandauli
बेटियों ने मां की अर्थी को दिया कंधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बेटियों ने फिर मिसाल कायम किया। मां के निधन पर बेटे का फर्ज निभाते हुए बड़ी बेटी राधा यादव ने मां की अर्थी को कंधा दिया और बाद में मणिकर्णिका घाट पर मुखाग्नि भी दी। यह देख सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


ये है मामला
तियरा गांव के होल्लर यादव व भागमनी देवी से दो बेटियां राधा यादव व अनुकृति यादव हैं। कोई बेटा नहीं है। भागमनी देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। निधन के बाद गम में डूबी बेटियों ने खुद आगे आकर बेटे का फर्ज निभाते हुए मां की अर्थी को कंधा दिया। साथ ही श्मशान घाट में ग्रामीणों के साथ पहुंचकर अंतिम संस्कार की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद बड़ी बेटी ने चिता को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन


बेटियों ने गम में डूबे पिता होल्लर को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि दोनों बहनें उन्हें बेटे की कमी कभी भी महसूस नहीं होने देंगी। बेटियों ने बेटे की भांति मां का अंतिम संस्कार कर मिसाल पेश की है। बेटियों ने तेरहवीं भोज को एक दिखावा और फिजूलखर्ची मानते हुए इसका बहिष्कार करते हुए आठ मई को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया है। इसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed