{"_id":"69713c0954fadb74bc0abcd3","slug":"darshan-of-the-decoration-tableau-of-mother-siddhidatri-chandauli-news-c-189-1-svns1012-142845-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मां सिद्धिदात्री की शृंगार झांकी के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मां सिद्धिदात्री की शृंगार झांकी के किए दर्शन
विज्ञापन
शहरनामा की फोटो----------पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में सजी मां सिद्धिदात्री की झांकी। संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर के सुभाष नगर में मां सिद्धिदात्री के वार्षिक शृंगार में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने ढोल मंजीरे के साथ भजन पेश किए। वहीं, मां का शृंगार कर विधि विधान से पूजन किया गया। शाम को भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर के सुभाष नगर में मां सिद्धिदात्री के शृंगार की तैयारियां पहले से ही चल रही थी। माता के दो दिवसीय शृंगार की शुरूआत सोमवार को हुई। पहलीे दिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक माता का शृंगार के बाद भजन कीर्तन किया गया। वहीं दूसरे दिन सुबह विधि विधान से माता की पूजा कर आरती उतारी गई। शाम को माता के गर्भगृह को दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया।
इसके बाद भक्तों ने जयकारे के बीच माता के दर्शन पूजन किए। मां की उपासक प्रमिला मिश्र ने माता की पूजा कर भक्तों को आशीर्वाद दिए और भक्तों के कल्याण की कामना की। इसके बाद भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संजय मिश्रा, मनीष मिश्रा, रेखा मिश्रा, श्रेया मिश्रा, मंजूषा पांडे, रंजीत शर्मा, जानवी, पूजा, शिखा, अरुण, श्रीकांत आदि थे।