{"_id":"59385dd84f1c1b51039c7752","slug":"dancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाचने में हुई मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर नाचने में हुई मारपीट
chandauli
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के ठाकुरबाग मंदिर परिसर में बुधवार को शाद के दौरान डीजे पर नाचने के दौरान उपजे विवाद को लेकर दो अलग-अलग बारातियो में ईंट-पत्थरों से हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा पुलिस दोनो पक्षो के 9 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। घटना को लेकर अन्य बारातियों में भी खलबली मची रही।
ठाकुरबाग मंदिर परिसर में बुधवार को आधा दर्जन जोड़ो का वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें मूसांखाड़ गांव के सेवा हरिजन की पुत्री की शादी तथा दूसरे छोर पर मुहम्मदाबाद गांव के रामकेश चौहान भी अपने पुत्र राहुल चौहान की शादी के रस्म की तैयारियो में लगे थे। मुहम्मदाबाद से आई बारात में बज रहे डीजे धुन पर नाचने के दौरान उपजे विवाद को लेकर मूसाखांड़ की शादी-समारोह में आई महिलाओं और मुहम्मदाबाद गांव के युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
जिसमें मुहम्मदाबाद गांव के गोविन्द चैहान (24), सोनू चौहान (17), पवन चौहान (20) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। एसआई माधव सिंह ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष के पांच लोग तथा दूसरे पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। अगर जांच में दोषी पाए गए तो कानून के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।