फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dancers beaten for not dancing on favorite song

Chandauli News: मनपसंद गाने पर नहीं नाचने पर नर्तकियों को पीटा

Mon, 13 May 2024 04:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Dancers beaten for not dancing on favorite song
इलिया। क्षेत्र के जिगना गांव में शनिवार को छत की ढलाई के उपलक्ष्य में डांस का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने मनपसंद गाने पर नहीं नाचने पर दो नर्तकियों की पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गईं। नर्तकियों ने आयोजक पर पैसे नहीं देने का भी आरोप लगाया है। जिगना गांव में बहादुर यादव मकान बनवा रहे हैं। छत की ढलाई के उपलक्ष्य में भोज के साथ उन्होंने नृत्य का भी आयोजन किया। अदलहाट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की नर्तकी मीना व भारती बुलाई गई थीं। गाने की फरमाइश पर डांस नहीं करने पर कुछ युवकों ने दोनों नर्तकियों को पीट दिया। नर्तकियों का आरोप लगाया कि आयोजक ने पैसे का भुगतान नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed