{"_id":"a88a4597a34740ca883a7536e5850e32","slug":"dance-by-railwaymen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों ने लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों ने लगाए ठुमके
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर बुधवार को रेल अधिकारी व कर्मचारी रंग और अबीर से सराबोर हो गये।
विज्ञापन
इस दौरान जहां होली गीतों पर थिरककर सभी ने खूब लुत्फ उठाया, वहीं गले
मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
यह नजारा स्थानीय मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में देखने को मिला।
स्थानीय मंडल प्रबंधक रेल कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी बुधवार की शाम चार बजे कार्य से निवृत्त होने के बाद मंडल कार्मिक विभाग द्वारा परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में जुटे।
जिसमें कर्मचारियों ने अधिकारियों को हरे, लाल व पीले रंग के अबीर गुलाल से सराबोर कर दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने भी मातहत कर्मचारियों को गले मिलकर होली के बधाई दी। इस बाद गीत संगीत का दौर शुरू हुआ। जिसमें होली गीतों पर अधिकारी व कर्मचारी एक साथ थिरकने लगे।
समारोह के दौरान रेलकर्मी ओम तिवारी द्वारा ‘होलिया में उड़े ले गुलाल, जोगिरा सारारारा.. व होली खेलें रघुबीरा अवध में होली खेलें रघुबीरा’ प्रस्तुत किया।
अन्त में मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने सभी कर्मचारियों से अच्छे से होली पर्व को मनाये जाने का आग्रह किया और होली की बधाई दी।
इस दौरान एडीआरएम बीआर विप्लवी, सीनियर डीएफ एम शशिकांत मिश्रा, सीनियर डीपीओ जेपी सिंह, सीनियर डीएससी एसआर गांधी, सीएमएस डा. एससी साहू आदि रेेल अधिकारी व कर्मचारी रहे।