फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Damage to crops due to heavy rains

तेज बारिश से फसलों को नुकसान

Sat, 21 Mar 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Damage to crops due to heavy rains
पीडीडीयू नगर। मौसम की बेरुखी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दो-से तीन दिन के अंतराल पर बिगड़ रहे मौसम ने जहां सर्दी-खांसी, फीवर की बीमारी को बढ़ावा रहे रहा है। इसी में कोरोना वायरस ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। इस मौसम के बदलाव से जुकाम, बुखार और खांसी आने से लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैँ कि आखिर अब क्या करें। वहीं बिगड़ मौसम ने किसानों को भी हैरानी में डाल दिया है। शनिवार की सुबह तेज हवाओं के बीच गरज चमक के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई बारिश और तेज आंधी से खेती से लेकर बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। इसर तीन-चार दिनों से मौसम सामान्य हुआ तो लोगों को लगा कि अब राहत मिलेगी। लेकिन शनिवार की सुबह हल्की धूप खिलने के बाद करीब पौने आठ बजे आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज गरज और चमक के साथ पानी पड़ने लगा। इससे अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई। पीडीडीयू नगर, चंदौली, चकिया, चहनिया, नौगढ़, सकलडीहा, सैयदराजा, कमालपुर, इलिया, शहाबगंज सहित अन्य हिस्सों में हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। पीडीडीयू नगर में चकिया तिराहे पर तेज हवा के साथ लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए मार्ग सूचक बोर्ड हवा के चलते गिर पड़ा। इससे एक वृद्ध हो हल्की चोंटें आई। मौसम खराब होने से गेहूं, सरसों, तीसी, चना, मटर, जौ जैसी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान हैरान और परेशान है कि अब वे क्या करें। पहले बर्बाद धान और गेहूं की फसल का मुआवजा उन्हें मिला नहीं इसी में लगातार बारिश और पानी ने किसानों की कमर ही तोड दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed