{"_id":"6aea3fec55ae5aee2903146b","slug":"dalims-sunbeam-school-wins-yoga-championship-chandauli-news-c-189-1-svns1012-157218-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: योग चैंपियनशिप में डालिम्स सनबीम स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: योग चैंपियनशिप में डालिम्स सनबीम स्कूल विजेता
विज्ञापन
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में विजेता डालिम्स सनबीम के खिलाड़ी। स्रोत: जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। कैथापुर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। योग एसोसिएशन ऑफ चंदौली और स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 235 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान डालिम्स सनबीम स्कूल ने चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में डालिम्स सनबीम स्कूल ने 10 स्वर्ण, 10 रजत और 25 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल 10 स्वर्ण, नौ रजत और 22 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल ने पांच स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रिद्धि पांडेय और डॉ. केएन पांडेय ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल गुप्ता गुड्डू, सतीश जिंदल, डिंपल सिंह, डॉ. विनय कुमार वर्मा, कृष्ण मोहन गुप्ता और मदन ओझा उपस्थित रहे। योग एसोसिएशन और स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला महासचिव कुमार नंदजी ने बताया कि प्रतियोगिता में डालिम्स सनबीम स्कूल, प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, ज्योति कॉन्वेंट स्कूल और एनबीए एकेडमी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
अलग-अलग आयु वर्गों में सोनाक्षी जायसवाल, आर्यन, अंजली दुबे, इवान, आराध्या, काव्या त्रिपाठी, पवन, ऋषिकेश, सोनम पाल, प्रिया और दीपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सुगंधा, सिद्धार्थ, एंजेल, अर्पण, जय, आकृति, रितेश, अभय, दीक्षा, त्रिषिका और अनन्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रोजी जनत, दीपक, श्रद्धा, कार्तिक उपाध्याय, श्रेया केसरी, इंसा सिद्दीकी, कैफ वाली, विशाल कुमार, नव्या केसरी, दिव्या और सुहानी तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट दुर्गेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में शालिनी जायसवाल, सुनीता कुमारी और कुसुम यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।