फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dairy, made organic manure when merchant navy leaves work

मर्चेंट नेवी का काम छूटा तो शुरू की डेयरी, बनाई जैविक खाद

Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dairy, made organic manure when merchant navy leaves work
पीडीडीयू नगर। नगर के पटेलनगर निवासी मर्चेंट नेवी में इंजीनियर छुट्टी में घर लौटा तो लॉक डाउन में काम पर वापस नहीं जा सका। ऐसे में उसने डेयरी खोली और दूध बेचने के साथ ही गोबर से खाद बनाना शुरू शुरू किया। आज स्वयं के साथ एक दर्जन लोगों को इंजीनियर विपिन ओझा ने नौकरी दी है।
विज्ञापन

पटेलनगर निवासी विपिन ओझा मर्चेंट नेवी में इंजीनियरिंग की नौकरी करते थे। पिछले वर्ष वे छुट़्टी लेकर घर आए और छह माह जब जाने की तैयारी करने लगे तभी लॉकडाउन की घोषणा हो गई। इससे वे मुंबई काम पर नहीं जा सके। विपिन के बड़े भाई विजय ओझा हिनौली गांव में डेयरी चलाते है। विपिन काम पर नहीं जा सके तो डेयरी पर पहुंच कर फेेंक दिए जाने वाले गोबर से जैविक खाद बनाने की शुरूआत की। कई जगह घूम कर उन्होंने जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने वर्मी कंपोस्ट बनाना शुरू किया। चैंबर पॉली बैग से बनाया और केचुआ लखनऊ से खरीद कर लाए। लगभग 50 हजार का केचुआ इसमें डाले। अब लगभग 30 कुंतल खाद हर महीने तैयार होता है। विपिन ओझा का प्रयास रंग लाया। आज उन्हें न केवल इस काम के लिए पहचान मिली बल्कि मुनाफा भी हो रहा है। विपिन कहते हैं कि वर्मी कम्पोस्ट खाद लोग गमलों में, किसान सब्जियों के लिए व पौधों के लिए ले जा रहें हैं। काम बढ़ा तो छह हजार रुपये प्रति माह पर कई कर्मचारी रख लिया है। वे डेयरी और जैविक खाद दोनों का काम देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed