फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cut the connection defaulters

बकाएदारों के कनेक्शन तुरंत काटें

Sat, 27 Dec 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Sat, 27 Dec 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cut the connection defaulters
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए
विज्ञापन
चलाए गए एकमुश्त समाधान योजना के समाप्त होने पर चंदासी उपकेंद्र से जुड़े 50 हजार उपभोक्ताओं में से महज 5,600 लोगों द्वारा बिल भुगतान किया गया है।

इससे नाराज प्रबंध निदेशक काजल अग्रवाल ने विद्युत विभाग के एसडीओ समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अविलंब बकाएदारों के बिल जमा कराने के लिए सख्त निर्देश दिया है।


कहा कि बकाएदारों के साथ बिना कोई रियायत बरते उनके कनेक्शन काट दिए जाएं। कनेक्शन काटने के बाद अगर जांच में कनेक्शन जुड़ा मिला तो उपभोक्ता पर कार्रवाई तो की ही जाएगी। विभागीय कर्मी भी नहीं बख्शे जाएंगे।


बकाएदारों के खिलाफ विद्युत विभाग का अभियान गुरुवार से फिर शुरू हो गया। इसके तहत गुरुवार को चंदासी उपकेंद्र से जुड़े चंदासी गांव में जांच अभियान चलाकर पंद्रह बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इसी क्रम में शुक्रवार को नई बस्ती ट्रांसफार्मर से जुड़े 50 हजार रुपये से अधिक के 25 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन शुक्रवार को काटे गए।

 इस अभियान में एसडीओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जेई राजनाथ यादव, हैदर अली तथा 15 लाइनमैन शामिल रहे।
इस संबंध में एसडीओ सुधीर कुमार ने कहा कि यह अभियान चलता रहेगा, जब तक 90 प्रतिशत से अधिक बकाएदारों के बिल जमा नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि अगर काटे हुए कनेक्शन जोड़े पाए गए तो उन पर विभाग मुकदमा दर्ज कराएगा। इन क्षेत्रों में एक-एक मकान पर दो-दो कनेक्शन पाए गए। जेई राजनाथ ने बताया कि एक कनेक्शन पर 80 हजार रुपये बकाया था।
वहीं दूसरा कनेक्शन एक माह पूर्व लिया गया था। जांच में गलत पाए जाने पर दोनों कनेक्शन काट दिए गए। कहा कि पूरी बकाया राशि जब तक उपभोक्ता जमा नहीं करता, कनेक्शन चालू नहीं किया जाएगा। इसके लिए नगर में प्रचार कराया जा रहा है ताकि सभी बकाएदार शीघ्र ही बिजली बिल जमाकर कनेक्शन कटवाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed