फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Customs raid on four transporters' paddies, confiscated buildings

चार ट्रांसपोटरों के गद्दियों पर कस्टम का छापा, जब्त की बिल्टियां

Tue, 09 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Customs raid on four transporters' paddies, confiscated buildings
दुलहीपुर। विदेशों से कोयला मंगवाकर नेपाल भेजे जाने के मामले में कस्टम विभाग की वाराणसी और लखनऊ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चंदासी स्थित कोलमंडी में कई ट्रांसपोटरों की गद्दी पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार टीम ने कोयले को नेपाल भेजने वाले चार ट्रांसपोटरों के यहां की बिल्टियां जब्त की। बिल्टियों पर न तो जीएसटी जोड़ा गया था और नहीं ट्रांसपोर्ट का कोई रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था। कस्टम विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से मंडी में हड़कंप की स्थिति बनीं रही। बता दें कि पिछले दिनों कस्टम की टीम ने विदेशी कोयले का व्यापार करने वाले मंडी के एक बड़े व्यापारी की गद्दी व वाराणसी के सिगरा स्थित उसनके मकान पर छापा मारा था। इस दौरान उसके घर से काफी कैश मिला था। मामले में पूछताछ के बाद कई तथ्य सामने आये। उन तथ्यों को खंगालने के लिए कस्टम विभाग की टीम मंगलवार को एक फिर से चंदासी कोलमंडी में पहुंची। टीम ने नेपाल कोयला भेजने वाले ट्रांसपोटरों के यहां घंटों तक जांच की। इस दौरान टीम ने चार ट्रांसपोटरों के यहां रखी बिल्टियां जब्त कर ली। सूत्रों के अनुसार सभी बिल्टियों पर न तो जीएसटी अंकित था और न ही ट्रांसपोटरों का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखे थे। कोयले के कारोबार में भारी- भरकम टैक्स की चोरी के लिए कई व्यवसायी फर्जी के फर्मो के सहारे कारोबार करते है। इसमें काफी मात्रा में कोयला सोनौली होते हुए नेपाल भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed