{"_id":"ab32925f45dd7766e2748fc87244aae9","slug":"current-death-of-buffalo-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से भैंस की मौत, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से भैंस की मौत, दिया धरना
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के व्यासपुर गांव में शनिवार को करेंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना से नाराज भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घटनास्थल पर धरना दिया। इस दौरान धरनारत लोगों द्वारा पीड़ित पशुपालक को आर्थिक सहायता देने व जेई व एसडीओ को हटाने की मांग की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम गिरीश कुमार ने पीड़ित पशुपालक को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और जेई व एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए और धरना समाप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के चांदातारा गांव निवासी लल्लू सरदार की भैस शनिवार को चरते समय व्यासपुर गांव में विद्युत करेंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नाराज ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इसके बाद भाजपा नेता शिवशंकर पेटल और पूर्व जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के धरने में शामिल हो गए।
इस दौरान राणाप्रताप सिंह ने जेई व एसडीएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। सूचना मिलते ही सदर एसडीएम गिरीश कुमार, सीओ श्यामदेव व कोतवाल साजिद सिद्दीकी मौके पर पहुंच गए और एसडीएम पीड़ित पशुपालक को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही जेई व एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर धरना समाप्त हुआ। धरने में ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, घनश्याम पटेल, विकास सिंह, छोटू, भोला पटेल, लालब्रत आदि रहे।