फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowds gathered in the market for shopping on Holi

Chandauli News: होली पर खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

Thu, 13 Mar 2025 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the market for shopping on Holi
पीडीडीयू नगर। होली से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को बाजार में ग्राहकों से की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग अबीर, पिचकारी, टोपी सहित अन्य सामानों की खरीदारी के लिए दुकानों पर काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे। रात तक दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नगर के सुभाष पार्क के समीप रंग, अबीर, पिचकारी, मुखौटे की दुकानें सजी रहीं। यहां सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा जीटी रोड पर नई सट्टी, परमार कटरा, गल्ला मंडी, धर्मशाला रोड सहित अन्य स्थानों पर अस्थायी दुकानों पर रंग-अबीर के साथ ही पटाखों की खरीद के लिए भी लोग पहुंचे। गल्ला मंडी, प्राचीन काली मंदिर, परमार कटरा और जीटी रोड स्थित गल्ला की दुकानों पर चिप्स, पापड़, भुजिया, नमकीन, रिफाइंड, दाल, चीनी सहित अन्य सामानों की लोगों ने खरीदारी की। कपड़ों की दुकानों पर भी सुबह से ही भीड़ रही। मॉल में कपड़ों की खरीदारी पर विशेष आफर था। इसका भी लोगों ने खूब फायदा उठाया। रंग व पिचकारी की दुकानों पर बच्चों ने स्पाइडर मैन, जंबो जेट, गन की तरह के साथ ही अन्य पिचकारियों की खरीद की। टोपी, मुखौटा, बाल वाली टोपी, कपड़ा, प्लास्टिक आदि की टोपियां और चश्मे की खरीद के लिए युवा उत्साहित दिखे। जगह-जगह युवा, बच्चे होली खेलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed