फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowd overflowing in hotspot areas of the city

नगर के हॉटस्पाट क्षेत्रों में उमड़ रही भीड़

Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crowd overflowing in hotspot areas of the city
पीडीडीयू नगर के सब्जी मंडी में खरीदारी करने जुटे लोग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर में कोरोना संक्रमण पांव पसारने के बाद कई क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाया गया है और कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके तहत चिह्नित क्षेत्रों में संपूर्ण बंदी की गई है। बावजूद इसके सोमवार को नगर के सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लोगों की भीड़ लगी रही। जगह-जगह सब्जी की दुकानें सज गई। लोग क्षेत्रों में गुट बनाकर खड़े रहे।
विज्ञापन

दरअसल पीडीडीयू नगर में शनिवार और रविवार को संपूर्ण बंदी का आदेश दिया गया है। वहीं नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों को 25 तक संपूर्ण रूप से बंद किया गया है। ऐसे में नगर के कई क्षेत्र जहां कोरोना संक्रमित नहीं मिले है वहां बाजार खुल रहे हैं। लेकिन दो दिनों की संपूर्ण बंदी के बाद सोमवार को जब बाजार खुला तो हर जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जीटी रोड पर दो पहिया से लेकर चार पहिया तक के वाहन सड़क पर दौड़ते रहे। बाजार में लोगों की भीड़ रही। सब्जी व किराना का सामान लेने के लिए लोग घरों से निकले। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दिनभर लोगों की चहलकदमी लगी रही। जीटी रोड पर स्टेशन के सामने ऑटो चालक धड़ल्ले से सवारी भी भरते रहे।
विज्ञापन

पड़ाव। स्थानीय चौराहे सहित रामनगर रोड और बहादुरपुर मार्ग पर पूर्ण रूप से बंदी का आदेश है। इसके बाद भी सोमवार को बाजार खुलते ही पड़ाव चौराहे पर भयंकर जाम लग गया। लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे से जाम लगना शुरू हुआ तो लोग जाम में घंटो परेशान रहे। कहीं से वाहनों के निकलने की जगह नहीं बची। जाम के बावजूद पुलिस मूक दर्शक बनी रही। प्राइवेट वाहन से लेकर ऑटो व मालवाहक जाम में फंसे रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। लगभग दो घंटे तक चौराहे पर भयंकर जाम लगा रहा। पड़ाव क्षेत्र का यह हाल तब है जब कि वहां के आसपास क्षेत्रों में संपूर्ण बंदी लागू की गई है। दोपहर बाद करीब तीन बजे कड़ी मशक्क्त के बाद पुलिस जाम से लोगों को निजाज दिला सकी। तब लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर में लॉकडाउन के बावजूद सड़कों पर वाहन लेकर निकले लोगों को खिलाफ सोमवार को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। मुगलसराय कोतवाली के सामने ने प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने लोगों का चालान किया। इस दौरान पुलिस ने 115 लोगों का चालान कर 57 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया।

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चकिया तिराहे से चार पहिया वाहनों के नगर में प्रवेश पर रोक को आदेश को लेकर लोगों को काफी परेशानी हुई। दरअसल नगर में कई क्षेत्रों में लोगों का आवागमन जारी है। वाराणसी की ओर से पीडीडीयू नगर में आने वाले वाहनों को बाइपास होकर चकिया तिराहे होकर जाने के लिए कहा गया। जब चार पहिया वाहन चकिया तिराहे पर पहुंचे तो वहां तैनात यातायात पुलिस वाहनों वहां से शहर की ओर जाने से मना कर दिया। इसके चलते लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। लोगों ने कहा कि पड़ाव से नगर मे आने नहीं दिया जा रहा है वहीं दूसरी चकिया तिराहे से भी नगर में जाने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में जिसका घर नगर क्षेत्र में होगा तो वह कैसे वहां तक जाएगा। बता दे कि नगर में डीआरएम कार्यालय भी स्थित जहां काफी संख्या में कर्मचारी कार्य के लिए भी आते है। लोगों ने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि मातहतो को स्पष्ट आदेश दे ताकि कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed