फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowd of Kanwariyas on the streets, echo of 'Bol Bam' all around.

Chandauli News: सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़, चहुंओर बोल बम की गूंज

Mon, 22 Jul 2024 04:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Crowd of Kanwariyas on the streets, echo of 'Bol Bam' all around.
पीडीडीयू नगर। सावन के पहले सोमवार को महादेव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की टोलियां काशी के लिए निकल पड़ीं। रविवार की शाम से पूरी रात सड़के कांवड़ियों से गुलजार रहीं और बोल बम के नारे गूंजते रहे। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पीडीडीयू नगर में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। सावन माह में सोमवार को बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, शहकुटी, अलीनगर सहित विभिन्न मुहल्लों केे साथ ही चंदौली, सैयदराजा, बबुरी सहित अन्य स्थानों से महिला, युवा, बच्चे कांवड़ लेकर वाराणसी जाते हैं। यहां गंगा स्नान के बाद बाबा का बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हैं। सावन की शुरूआत सोमवार से हो रही है। ऐसे में पहले सोमवार को बाबा का जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों मे अलग ही उत्साह दिखा। रविवार की शाम छह बजे से कांवड़ियों का जत्था निकल पड़ा। गेरुआ वस्त्र पहने, कमर में जलाभिषेक के लिए लोटा टांगे, नंगे पैर कांवड़िए वाराणसी के लिए निकल पड़े। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में जीटी रोड की दक्षिणी पटरी पर रविवार को भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। अलीनगर, चहनियां, धानापुर, सकलडीहा, नियामताबाद, बबुरी से भक्तों की टोली जीटी रोड से होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुई। इस दौरान अलीनगर, मानसरोवर तालाब, जीटी रोड पर गल्ला मंडी, सुभाष पार्क, नई सट्टी, सुभाषनगर चौराहा, नई बस्ती सहित जगह जगह स्वयंसेवी संगठनों की ओर शिविर लगाया गया। यहां कांवड़ियों को शर्बत, चाय, हलवा चना आदि वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed