फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowd of farmers gathered for fertilizer

खाद के लिए दूसरे दिन भी उमड़ी किसानों की भीड़

Thu, 13 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crowd of farmers gathered for fertilizer
इलिया। स्थानीय सहकारी समिति व खरौझा स्थित समितियों पर दूसरे दिन बुधवार को भी खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय समिति पर आई मात्र 600 बोरी खाद लेने के लिए किसानों का हुजूम देखकर सचिव भोला प्रसाद ने लाइन लगाने के बाद ही खाद वितरण की बात कही। इसपर किसानों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। बाद में समिति के सचिव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसानों की लाइन लगवाकर खाद का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

वहीं खरौझा सहकारी समिति पर भी दूसरे दिन खाद लेने के लिए किसान सुबह ही समिति पर डट गए। भारी भीड़ के बाद भी पुलिसकर्मियों के न रहने से अव्यवस्था का बोलबाला रहा। इस समय गेहूं की फसल के लिए किसानों को खाद की बहुत जरूरत है। समितियों पर खाद आने की सूचना फैलते ही सुबह से किसान जुटने लग रहे हैं। पहले खाद पाने के चक्कर में भीड़ लगाकर उमड़े किसान किसी भी समिति पर कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस भी कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के प्रति उदासीन बनी हुई है। किसान विकास मंच के संयोजक रामअवध सिंह का आरोप है कि खाद की कालाबाजारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed