फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowd in the Somwari market, lots of clothes sold

सोमवारी बाजार में उमड़ी भीड़, खूब बिके कपड़े

Tue, 24 Nov 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Crowd in the Somwari market, lots of clothes sold
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बाद शुरू हुए सोमवारी बाजार में लगातार भीड़ बढ़ने लगी है। त्योहारों के बाद सहालग (शादी-विवाह) शुरू होने के पहले कपड़े सहित अन्य वस्तुएं खरीदने के लिए भी लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। ग्राहकों की भीड़ देखते हुए दुकानदारों ने सस्ते स्वेटर, शाल, जैकेट, सौंदर्य प्रसाधन, जूते-चप्पल आदि से दुकानें सजा ली हैं।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के कारण नगर के मुख्य बाजार की दुकानें सोमवार को बंद रहती हैं। इस दिन बाजार में जीटी रोड के किनारे की दुकानों के सामने बने फुटपाथ पर एक दिन का अस्थाई बाजार लगता है। स्थानीय बोलचाल इसे सोमवारी बाजार कहते हैँ। इस बाजार में सस्ते कपड़े व अन्य सस्ती वस्तुएं की दुकानें सजती हैं। इस बाजार में खरीदारी करने आसपास के ग्रामीण इलाकों सहित गाजीपुर जनपद के जमानिया व दिलदार नगर सहित बिहार के भी कुछ हिस्सों से ग्राहक आते हैं। सुबह से लेकर शाम तक सजने वाले इस बाजार में लाखों रुपये की खरीद-बिक्री होती है। कुछ दिनों बाद शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए इस सोमवार को बाजार में काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे। यहां उन्होंने कपड़े, जूते-चपपल व सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed