{"_id":"6aba93419f405dd2850e0a33","slug":"crowd-gathers-in-chandauli-to-see-massive-machine-loaded-onto-308-wheel-truck-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 308 पहिये वाले ट्रक को देखने के लिए उमड़ी भीड़, 180 टन की बेसलर मशीन लेकर चार दिन बाद चंदौली से निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 308 पहिये वाले ट्रक को देखने के लिए उमड़ी भीड़, 180 टन की बेसलर मशीन लेकर चार दिन बाद चंदौली से निकला
Mon, 28 Sep 2026 09:48 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:48 PM IST
सार
चंदौली जिले में 180 टन की बेसलर मशीन लेकर जा रहे 308 पहिये वाले ट्रक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चार दिन बाद यह ट्रक चंदौली से निकला।
विज्ञापन
चंदौली से निकला 308 पहियों वाला ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
308 पहियों वाला भारी-भरकम ट्रक चार दिन तक चंदौली में ठिठके रहने के बाद सोमवार को दोपहर वाराणसी के लिए रवाना हो गया। रिंग रोड से वैकल्पिक रास्ता बनाकर ट्रक को हाईवे पर लाया गया। ट्रक के निकलने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग और वीडियो बनाने वाले कंटेट क्रिएटर्स मौके पर पहुंच गए। भारी वाहन और उस पर लदी विशाल मशीन को देखने के लिए लोगों में कौतूहल रहा।
विज्ञापन
यह ट्रक बेल्जियम से पानी के जहाज के जरिए ओडिशा के पारादीप समुद्र तट तक पहुंचा। ट्रक करीब 180 टन वजनी बेसलर मशीन लेकर जा रहा है। मशीन को करीब तीन महीने पहले ट्रक पर लोड किया गया था। इसे लखीमपुर खीरी स्थित बलरामपुर चीनी मिल तक पहुंचाया जाना है।
विज्ञापन
चार दिन में तय कर पाया महज 20-25 किलोमीटर दूरी
भारी-भरकम ट्रक 25 सितंबर को चंदौली जिले के नौबतपुर बॉर्डर पर पहुंचा था। इसके बाद रास्ते की परिस्थितियों और वाहन के आकार के कारण इसकी रफ्तार बेहद धीमी रही। चार दिनों में ट्रक महज 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर पाया। सोमवार को रिंग रोड पर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर ट्रक को आगे रवाना किया गया। ट्रक को चंदौली से वाराणसी होते हुए गाजीपुर और गोरखपुर की ओर ले जाया जाएगा। इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते इसे लखीमपुर खीरी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन