{"_id":"581ce58d4f1c1b8c3c435bda","slug":"crossing-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग पर जाम, ट्रेनें लेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग पर जाम, ट्रेनें लेट
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
क्रासिंग पर लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के सकलडीहा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की दोपहर भीषण जाम के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिला और वे जहां-तहां खड़ी हो गईं। इस दौरान तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मी असहाय बने रहे।
सकलडीहा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने से क्रासिंग के दोनों ओर सड़क की एक पटरी पर जहां बड़े वाहन कतारबद्ध ढंग से खड़े थे तो दूसरी ओर बाइक व साइकिल सवार। रेलवे क्रासिंग काफी देर तक बंद होने के कारण भीड़ का दबाव काफी बढ़ गया था। ऐसे में जब ट्रेनों के गुजरने के बाद रेलवे फाटक खुला, तो कुछ चार चक्का वाहन दूसरी पटरी से जल्दी निकलने की कोशिश करने लगे, जिससे रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी। ऐसी स्थिति में फिर रेलवे फाटक बंद नहीं हो सका और ट्रेनों का आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा। इसके चलते कई ट्रेनें सिग्नल के इंतजार में खड़ी रही। एक घंटे बाद जब जाम समाप्त हुआ, जब जाकर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सका।