फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested in murder of electrician

बिजली मिस्त्री की हत्या में दो बंदी

Sat, 28 Jan 2017 01:13 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jan 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in murder of electrician
हत्या आरोप‌ियों की जानकारी देती एसपी
कोतवाली क्षेत्र स्थित कटेसर में गत दिनों बिजली मिस्त्री छोटेलाल की हुई हत्या में पुलिस ने हफीजुर्रहमान को पड़ाव क्षेत्र से एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विजय लक्ष्मी नामक महिला को भी पकड़ा। दोनों को जेल भेज दिया गया। दरअसल छोटेलाल की हत्या गलतफहमी में हो गई।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर में छोटेलाल यादव नामक बिजली मिस्त्री की 5 जनवरी को कुछ बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में हफीजुर्रहमान, निवासी मन्नापुर, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली ने बताया कि विजय लक्ष्मी के भाई विवेकानंद निवासी महेवा नई बस्ती जिला चंदौली ने अपनी बहन विजयलक्ष्मी के देवर दिनेश यादव की हत्या के लिए मनदीप निवासी महेवा, चंदौली को सुपारी दी थी। जिस पर मनदीप ने हफीजुर्रहमान और राकेश पटेल निवासी हासिमपुर थाना कैंट वाराणसी के साथ मिलकर 5 जनवरी की रात विवेकानंद के कहने पर कटेसर में छोटेलाल की गोली मारकर हत्या कर दी। लेकिन अगले दिन पता चला कि अंधेरा होने के कारण छोटे लाल की हत्या हो गयी है। इसके बाद सभी फिर से योजना बनाकर 12 जनवरी को आजमगढ़ पहुंचे। जहां मौका मिलते ही दिनेश यादव को गोली मार दी। जो अब भी अस्पताल में है। एसपी दीपिका तिवारी ने बताया कि आजमगढ़ में हुई घटना के मामले में पुलिस ने मनदीप को 24 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जब पूरे मामले की जानकारी मुगलसराय पुलिस को हुई तो कोतवाल अजीत कुमार मिश्र ने भी 26 जनवरी को पड़ाव पर वाहनों की जांच के दौरान हफीउर्रहमान को भी पकड़ा। पुलिस के मुताबिक विजयलक्ष्मी का उसके देवर दिनेश यादव से संपत्ति को लेकर       विवाद था।  
विज्ञापन

ों पर नकेल नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मुगलसराय। जिले में बदमाशों पर पुलिस नकेल नहीं कस पा रही है। पुलिस की नाक के नीचे चकिया कोतवाली के कुदरा गांव में अवैध असलहे की फैक्ट्री धड़ल्ले से चलती रही। बाद में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर विभिन्न बोर के 14 असलहों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं पांच जनवरी को बिजली मिस्त्री छोटेलाल यादव की हत्या का मामला सामने आया। हालांकि पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी ने कहा कि पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed