{"_id":"56f98bca4f1c1bc31df003b7","slug":"two-arrested-for-stealing-luggage-of-travelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों का सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्रियों का सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले गैंग के दो सदस्यों को जीआरपी ने सोमवार की भोर में सवा तीन बजे मुगलसराय के प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर से गिरफ्तार किया। जबकि एक साथी भाग निकला। गिरफ्तार युवकों के पास से 2 सौ 40 ग्राम नशीला पाउडर, 42 हजार 500 रुपये नकद और हजारों रुपये मूल्य के गहने बरामद हुए हैं। दोनों लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र ने जीआरपी को पांच हजार और एडीजी रेलवे ने बीस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्धों तलाश के दौरान भोर में तीन बजे प्लेटफार्म संख्या एक के आउटर पर तीन संदिग्ध युवक दिखे। पकड़कर उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ। जबकि एक भाग निकला। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: फिरोज खां निवासी दिलदार नगर, गाजीपुर और गोपाल डोम निवासी राजघाट आदमपुर वाराणसी बताया। जबकि भाग निकला साथी अजीत कुमार निवासी पलिया गाजीपुर है। वे लोग बक्सर, आरा, जौनपुर, साहगंज मुगलसराय, चुनार, वाराणसी सिटी, दिल्ली आदि क्षेत्रों में चोरी व लूट की घटना को अंजाम देते रहे हैं। घटना के समय अक्सर वे स्टेशन के आउटर के समीप रेलपटरी पर एक रुपये का सिक्का रख कर सिग्नल को लाल कर देते थे। ट्रेन के रुकते ही वे उस पर सवार हो जाते थे। हाल ही में बदमाशों ने मिर्जापुर के आउटर पर सिक्का लगाकर सियालदह राजधानी ट्रेन रोककर यात्रियों का सामान चुराया था। टीम में एसएसआई केदारनाथ मौर्य, दिलदार नगर चौकी प्रभारी आशुतोष तिवारी आदि रहे।
एसआई राजू दिवाकर आदि रहे।