{"_id":"5723a98f4f1c1b5c0ca91862","slug":"tte-dead-body-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट परीक्षक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकट परीक्षक की हत्या कर शव फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहकुटि स्थित नेपाली बाड़े के समीप शुक्रवार की सुबह लापता टिकट परीक्षक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पत्नी से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच जुट गई है।
बिहार के जहानाबाद जिला निवासी संजीव कुमार (30) मुगलसराय रेलवे में टिकट परीक्षक के पद पर मार्च 2015 से कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी प्रीति संग मुगलसराय स्थित शाहकुटि स्थित एक मकान में किराये पर रहते थे। पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को संजीव सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से ड्यूटी करके देर रात घर पहुंचे थे। कुछ देर ठहरने के बाद घर से यह कहते हुए बाहर निकले कि दस मिनट में वापस आ जाएंगे। 20 से 25 मिनट बाद जब वह घर लौटे तो उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे। पत्नी ने बताया कि वह उन लोगों को नहीं पहचानती थी। घर में थोड़ी बातचीत के बाद वह दोनों व्यक्ति के साथ वह दोबारा घर से निकल गए और पूरा दिन बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे।
इस दौरान पत्नी ने संजीव को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिले। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शाहकुटि स्थित नेपाली बाड़े के समीप एक शव पड़ा हुआ है। मौके पहुंचे कोतवाली प्रभारी विनोद यादव और एसआई धीरेन्द्र सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया और शव को कोतवाली ले गए। लोगों की सूचना प्रीति कोतवाली पहुंच गई और शव की पहचान अपने पति संजीव के रूप में की। इस संबंध में सीओ सदर प्रमोद यादव ने बताया कि पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।