फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   tractor seized

अवैध बोल्डर लदा ट्रैक्टर किया सीज

Wed, 15 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 15 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
tractor seized
ट्रैक्टर को सीज किया गया।
 काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया रेंज एवं उड़ाका दल की टीम ने संयुक्त रूप से सोमवार की रात छापा मारकर बेलावर पहाड़ी से अवैध बोल्डर लादकर जा रहे ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। वहीं ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार चार लोगों को स्थानीय पुलिस मदद से पकड़कर वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

चकिया रेंजर ताराशंकर यादव ने बताया कि सोमवार की रात वनकर्मी डिप्टी रेंजर इमरान खां, वन दरोगा अखिलेश चौबे, वन रक्षक मुश्ताक खान, फिरोज गांधी, जेपी यादव, रामअशीष, जसवंत सिंह चकिया रेंज की पहाड़ियों की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बेलावर पहाड़ी से अवैध बोल्डर लादकर जा रहे ट्रैक्टर को देखकर उसे पकड़ने की कोशिश की। इसपर पत्थर माफियाओं ने वन विभाग का विरोध आरंभ कर दिया। इस स्थिति को भांपते हुए वन कर्मी ट्रैक्टर को शहाबगंज की ओर से लेकर चलने लगे लेकिन माफियाओं ने उनका पीछा नही छोड़ा। वन कर्मियो ने इसकी सूचना चकिया तथा इलिया पुलिस को दी। इस पर चकिया पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार बेलावर गांव निवासी बब्बल, हुस्लेआलम, कुर्बान और पुरानी चकिया निवासी सर्फूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर को चकिया रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में सीज कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed