फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three men arrested in the robbery

कर्मी से लूट में तीन गिरफ्तार 

Fri, 08 Apr 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 08 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three men arrested in the robbery
पकड़े गए लुटेरे
चंदौली और सोनभद्र में लूट की कई घटनाओं में शामिल तीन अंतर जनपदीय लुटेरों को पुलिस ने बुधवार की देर शाम धरौली चौकी क्षेत्र के कांटा सैफन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन बाइक, एक लाख 54 हजार रुपये नकद, दो तमंचा व अन्य सामान बरामद किया गया। तीनों बबुरी थाना क्षेत्र के करेमुआ गांव के निवासी हैं। 
विज्ञापन

गत दिनों शहाबगंज, सैयदराजा और बबुरी में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट की घटनाएं हुईं थीं। पुलिस की जांच में पता चला कि कंपनी का ही एक कर्मचारी इन घटनाओं  में शामिल था। इसके बाद मुखबिर से  मिली सूचना के बाद 6 अप्रैल की शाम कांटा चौराहे के पास पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसी दौरान तीन युवक बाइक से उधर आए। संदेह होने पर पुलिस ने उनको पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार बबुरी थाना क्षेत्र  के करेमुआ निवासी जयराम पांडेय चंदौली में एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उसी की सूचना पर उसके साथी विजय पांडेय और जितेंद्र पांडेय ने सैयदराजा, बबुरी और शहाबगंज में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसी बीच जयराम को सोनभद्र भेज दिया गया। सोनभद्र में रहकर उसने 8 मार्च को 2 लाख 70 लाख रुपये की लूट कराई। यह जानकारी एसपी अमित वर्मा ने पुलिस लाइन में दी। बदमाशों को गिरफ्तार करने में शामिल कुलदीप दुबे, थानाध्यक्ष सैयदराजा अरुण यादव, गिरीश त्रिपाठी, राकेश तिवारी, आदि  को एसपी ने पांच हजार इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed