फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   theft of ornaments and currency

घर से नगदी और जेवरात चोरी

Thu, 27 Apr 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली Updated Thu, 27 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के महड़ौरा गांव स्थित एक मकान में मंगलवार की रात चोरों ने घर को खंगाल डाला। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये नगद सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। बुधवार की भोर में जब परिवार वालों की नींद खुली तो कमरे में बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से  तहरीर लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महड़ौरा गांव के गल्ला व्यवसायी फुल्लन गुप्ता के पड़ोस में मुन्ना राम की पुत्री की मंगलवार को शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए परिवार की कुछ महिलाएं चली गई थी। इसके बाद फुल्लन घर का दरवाजा बंद कर पास में सो गया वहीं उनकी दो पुत्रियां कंचन और वंदना भी छत पर सोने के लिए चली गई। फुल्लन को दरवाजे पर ही सोता देख चोर घर के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे नीचे उतरकर कमरे के दरवाजे पर लगा ताला चटका दिया।
विज्ञापन


  कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये नगद सहित सोने की चैन, दो झुमका, अंगुठी, पैयजनी, चार पायल, सोने का मंगलसूत्र सहित अन्य गहनों पर हाथ साफ कर आसानी से बाहर का दरवाजा खोल निकल गए। पीड़ित के अनुसार बुधवार की भोर में लगभग चार बजे जब उसकी पुत्री कंचन की नींद खुली तो वह किसी कार्य से छत से नीचे उतरी तो कमरे का दरवाजा टूटा देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर अंदर पहुंचे फुल्लन ने कमरे में टूटा हुआ बक्सा और बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना 100 नंबर को दी। सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित के अनुसार उसने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर बलुआ थाने में दे दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed