फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Put the jam on the road

सड़क पर लगाया जाम

Fri, 04 Sep 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 04 Sep 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Put the jam on the road
सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर बरहनी के समीप गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से आठवीं की छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले।


कंदवा थाने की जीप पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। तीन घंटे बाद पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को शांत कराया। मौके पर कंदवा, सैयदराजा, सकलडीहा, चंदौली थाने की पुलिस तैनात कर दी गई।


 जेवरियाबाद गांव निवासी शिवांगी (14) पुत्री अनिल सिंह बरहनी स्थित किसान इंटर कालेज में आठवीं में पढ़ती थी। सुबह सात बजे वह साइकल से  जा रही थी।

 कालेज के समीप एक ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, जबकि तीन सौ मीटर दूर ही रामपुर पुलिस चौकी है।

 इसपर लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। सूचना पर कंदवा के साथ सैयदराजा, चंदौली, सकलडीहा कोतवाली पुलिस पहुंची। सीओ सकलडीहा श्यामदेव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जाम नहीं हटा। भीड़ ने कंदवा थाने की जीप पर भी पथराव किया, इससे शीशा टूट गया।

साढ़े दस बजे एसडीएम सदर गिरीश कुमार पहुंचे और जाम खत्म कराया। कालेज प्रशासन ने कालेज के समीप ब्रेकर बनवाने, ट्रक चालक को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और कालेज की छूट्टी के समय पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की।

 एसडीएम ने इस पर सहमति जताई। कंदवा थानाध्यक्ष मंजू यादव ने बताया कि ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। चक्का जाम करने और वाहनों के शीशे तोड़ने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed