फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One arrested with fake notes of two million

दो लाख के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2016 01:51 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 30 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
One arrested with fake notes of two million
जीआरपी द्वारा पकड़ा गया नकली नोट।
 दो लाख रुपये के नकली नोट लेकर नैनीताल जा रहे एक युवक को रविवार की शाम करीब सात बजेे जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना निवासी युवक ये नोट कोलकाता से लेकर आ रहा था।  
विज्ञापन

जीआरपी टीम रविवार की रात सात बजे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। तभी प्लेटफार्म संख्या तीन-चार के बीच एक संदिग्ध युवक दिखा। जीआरपी कर्मियों ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें दो लाख रुपये के नोट मिले। जिसमें एक गड्डी एक हजार की और दो गड्डियां पांच-पांच सौ की मिली। बैंक कर्मियों ने चेक करने के बाद इसे नकली बताया। आरोपी गोपाल राव निवासी कोदुंबक थाना दातुकपुर, चौबीस परगना पश्चिम बंगाल का निवासी है। आरोपी ने बताया कि नकली नोट की खेप पाकिस्तान से बंगलादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल आती है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे नोटों की गड्डी दी थी। इस मामले में एलआईयू, एसटीएफ, एटीएस, आईबी आदि के अधिकारियों ने भी आरोपी से पूछताछ की है। इस दौरान प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय के साथ एसएसआई केदारनाथ मौर्या, एसआई देवनंदन उपाध्याय आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed