फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Murderous arrest

व्यापारी का हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2017 01:23 AM IST
chandauli
chandauli Updated Thu, 08 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Murderous arrest
हत्यारोपी अब्दुल कादिर
सकलडीहा। कोतवाली के ताजपुर गांव में 27 मई को भूसी व्यापारी संजय चौहान की हुई हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस ने मंगलवार देर रात को बथावर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नामजद मुख्य आरोपी सहित  अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में व्यापारी की हत्या की गई थी। एक सप्ताह पूर्व 27 मई की रात साढ़े दस बजे बदमाशों ने संजय चौहान को घर से बुलाकर गोली मार दी थी। संजय को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन डाक्टर नहीं मिले। बाद में उसे वाराणसी इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पुरानी रंजिश को हत्या का कारण मानते हुए उसी गांव के हिस्ट्रीशीटर अमित श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के दूसरे दिन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था, वहीं पांच जून को जनवादी पार्टी ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया था। मंगलवार की देर शाम कोतवाल भैया छविनाथ सिंह और डेढ़ावल चौकी प्रभारी अनिल कुमार आरोपियों की टोह में निकले हुए थे। तभी पता चला कि हत्यारोपी त्रिपाठ गांव निवासी अब्दुल कादिर उर्फ कादिर बथावर बाजार में है। इस पर वहां पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल ने बताया कि  अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed