फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mortgage on the accused to make a complaint

बंधक बनाने के आरोपी युवकों पर केस दर्ज

Sun, 10 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sun, 10 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सिंचाई विभाग के बेलदार और मेठ को बंधक बनाने वाले भुदहुआ गांव के युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत के निर्देश के बाद मेठ मनोज तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आठ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

खरीफ सत्र के पिक सीजन में एकौनी माइनर में सिंचाई विभाग द्वारा पानी न छोड़े जाने से भुदहुआं गांव के युवक नाराज थे। युवकों ने कई बार माइनर में पानी छोड़ने की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज युवकों ने पिछले दिनों बेलदार और मेठ मनोज तिवारी को बंधक बना लिया था। अधिकारियों के समझाने बुझाने पर युवक माने और बेलदार और मेठ को बंधनमुक्त किया था। मामला संज्ञान में होने पर जिलाधिकारी ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश पुलिस को दिया था। 
विज्ञापन


मेठ मनोज तिवारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अजय यादव, राजकुमार यादव, राजेश, शहाबुद्दीन, महेंद्र, अनवर, जोगिंदर यादव सहित आठ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। भारतीय किसान संघ               ने युवकों पर मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध किया है।  संगठन के महामंत्री अखिलेश सिंह का कहना है कि युवकों पर मुकदमा दर्ज करना सरासर गलत है। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed