फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Military in prison for molesting teenager

किशोरी से छेड़खानी में सैन्यकर्मी बंदी

Mon, 08 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 08 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Military in prison for molesting teenager
नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार की देर रात
विज्ञापन
किशोरी से हुई छेड़खानी के आरोप में जीआरपी ने एक सैन्यकर्मी को ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर हिरासत में लिया।

जहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी डब्लू नीलांचल गौड़ा मिलिट्री पुलिस दिल्ली में तैनात है।


राजधानी एक्सप्रेस के बी-10 कोच में 25 नंबर बर्थ पर ओडिसा के सदरगंजम निवासी लांस नायक डब्लू नीलांचल गौड़ा नई दिल्ली से भुवनेश्वर जाने के लिए शनिवार की शाम सवार हुआ।

कानपुर से ट्रेन चलने के बाद नीलांचल गौड़ा बगल के बर्थ पर पिता के साथ नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही किशोरी (15) से छेड़खानी करने लगा। जब पिता की नजर उस पर पड़ी, तो उसने सैन्य कर्मी को डांटा। 

पर रात करीब बारह बजे के लगभग ट्रेन के इलाहाबाद से आगे बढ़ने पर सैन्यकर्मी ने फिर किशोरी से छेड़खानी शुरू की, तो किशोरी ने पिता को जानकारी दी। इस पर पिता ने कंट्रोल को मोबाइल से सूचना दी।

जिस पर जीआरपी ने ट्रेन के शनिवार की देर रात एक बजकर पंद्रह मिनट पर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने पर किशोरी के पिता से तहरीर ली और सैन्यकर्मी को सुसंगत धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed