फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers caught 170 liters of kerosene

ग्रामीणों ने 170 लीटर केरोसिन पकड़ा 

Tue, 22 Mar 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 22 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught 170 liters of kerosene
केरोसिन की जांच करने पहुंची पूर्ति निरीक्षक
क्षेत्र के नाथूपुर गांव के लोगों ने रविवार की रात कालाबाजारी के लिए जा रहे पांच ड्रम केरोसिन को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने केरोसिन और पिकअप को पकड़ कर जलीलपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को पहुंची पूर्ति निरीक्षक ने मामले की जांच की और बरामद तेल को बहादुरपुर गांव कोटेदार की सुपुर्दगी में दे दिया। बताया कि इसकी पूरी जांच की जाएगी और रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फरवरी माह से नाथुपुर गांव निलंबित चल रहा है। ग्रामीणों को बांटने के लिए आए तेल का वितरण न किए जाने की शिकायत की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई थी। इस बीच दबंग कोटेदार रविवार की देर रात पिकअप पर पांच बड़े ड्रम में तेल कहीं भेजने लगा। जैसे ही इसकी खबर ग्रामीणों को लगी, वे पीछे लग गए और गांव के बाहर निकलते ही पिकअप को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पिकअप और तेल को जलीलपुर पुलिस चौकी ले आए और पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। ग्रामीणों ने चौकी में कोटेदार के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी। सोमवार को दोपहर में मौके पर पहुंची पूर्ति निरीक्षक अंजू कुमारी ने बरामद ड्रमों की जांच की। बताया कि 170 लीटर केरोसिन बरामद हुआ है। बताया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।  तहरीर देने वालों में रहमान, अब्दुल समद, देवनाथ आदि रहे।
विज्ञापन

 मुहम्मद आजम, बाबू आदि रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed