{"_id":"57420fac4f1c1b1d166910d9","slug":"four-accused-arrested-for-theft-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों मेंे चोरी के चार आरोपी बंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों मेंे चोरी के चार आरोपी बंदी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 23 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रेनों से यात्रियों के कीमती सामान चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 7/8 के आउटर से शनिवार की आधी रात के बाद गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी के मोबाइल सेट, तमंचा और नशीला पाउडर बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे राजधानी सहित अन्य वीआईपी ट्रेनों को पटरी पर एक रुपये का सिक्का रख कर रोक देते थे ।
सीओ रेलवे वाराणसी परिक्षेत्र शेषनाथ यादव ने बताया कि शनिवार की रात 2 बजकर 20 मिनट पर जीआरपी अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जीएल मीणा द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान और एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र कविन्द्र प्रताप सिंह के निर्देेश पर गश्त कर रही थी। प्लेटफार्म संख्या 7/8 का आउटर पर चार संदिग्ध लोगों को देख कर उन्हें पकड़ कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम क्रमश:अजीत गुप्ता, प्रदीप कुमार, अमरनाथ निवासी पलिया थाना भवरपुर गाजीपुर और मिठाई निवासी नारमलकोलि थाना बक्सर बिहार बताया। इनके पास से चोरी के 12 महंगे मोबाइल फोन सेट, 1 टेबलेट फोन, एक 315 बोर का तमंचा, 2 कारतूस, एक 12 बोर का तमंचा और 2 कारतूस, 250 ग्राम नशीला पाउडर और 10 हजार 500 रुपये नकद बरामद हुआ।