यूपी: हिस्ट्रीशीटर मुंशी सोनकर की गोली मारकर हत्या, बलुआ थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने के आश्वासन पर धरना खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के बादशाही पोखरे के समीप पलिया फील्ड पर बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। युवक जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने बलुआ पुल पर लगे बैरियर के पास वाराणसी-चंदौली मार्ग पर जाम लगा दिया था। आखिरकार सात घंटे बाद बलुआ थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ।
बलुआ थाना क्षेत्र के खण्डवारी गांव निवासी मंगरु सोनकर के छह बेटों में मुंशी सोनकर (30) सबसे बड़ा था। वह जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा था। परिवार वालों के अनुसार वह गुरुवार की रात करीब 8 बजे तक घर पर ही था। इसके बाद अपनी कार से कहीं जाने के लिए निकला था। आज सुबह बादशाही पोखरे के समीप रोज की तरह गांव के युवा दौड़ लगाने पहुंचे तो देखा कि वहां एक कार खड़ी है।
खून गिरा हुआ है कार के बगल में वाहन को ढकने के लिए कवर में लपेटकर खून से लथपथ किसी का शव है। युवाओं ने इसकी सूचना तत्काल बलुआ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी होने पर परिवार के लोग बलुआ पहुंच गए। वहां हत्या किए जाने के विरोध में पुल के पास बैरियर के पास सड़क जाम कर दिया इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। मौके पर पुलिस के अफसर भी पहुंच गए, लेकिन परिजन हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग लेकर अड़े हैं।