{"_id":"5c72e91dbdec224a620ff1b9","slug":"91551034653-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा धानापुर हत्याकांड का चौथा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा धानापुर हत्याकांड का चौथा आरोपी
विज्ञापन
धानापुर हत्याकांड का चौथे आरोपी को पकड़ा
18 फरवरी को हुई थी घटना में एक की हुई थी मौत
तीन आरोपी पहले जा चुके हैं जेल, एक अभी भी फरार
सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा विकासखंड के धानापुर थाना क्षेत्र के बौरहवा बाबा मंदिर के समीप हुए हत्याकांड के फरार चल रहे चौथे आरोपी संदीप उर्फ गोलू को सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने रविवार को पड़ाव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में कोतवाली पुलिस ने सहयोग किया। हत्याकांड में मृतक राजन सिंह के परिजनों ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। हत्याकांड का पांचवां आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
धानापुर थाना क्षेत्र के बौरहवा बाबा के पास 18 फरवरी को हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर चार लोगों को घायल कर दिया था। इसमें बुढ़ेपुर निवासी राजन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अभी तीन लोगों को इलाज अस्पताल में चल रहा है। हत्याकांड में आरोपी विकास यादव को पुलिस ने बीते मंगलवार को धर दबोचा था। शेष चार आरोपी फरार हो गए थे। एक दिन बाद बुधवार को सीओ ने दो अन्य आरोपियों राजकुमार उर्फ मुट्टन यादव व विशाल कुमार यादव उर्फ चुलबुल यादव निवासी रायपुर को वीआईपी गेट के पास हाथापाई के बाद पकड़ लिया था। इसके बाद दो आरोपी फरार चल रहे थे जिनमें से एक रविवार को पकड़ लिया गया। सीओ ने बताया कि फरार चल रहे पांचवें आरोपी को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।