{"_id":"5ba14ed9867a557fe2536fa3","slug":"91537298137-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी नक्सल ने इलिया थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी नक्सल ने इलिया थाने का किया निरीक्षण
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। एडिशनल एसपी नक्सल वीरेंद्र कुमार ने सोमवार की देर शाम स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाने व शस्त्रागार को देखा। साथ ही अधीनस्थों से थाना क्षेत्र में घटित अपराधोें और अपराधियों के बारे में जानकारी ली ।
पुलिस उपाधीक्षक के अचानक थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। एएसपी ने अपराधियों को पकड़कर सजा दिलाने के लिए विवेचना समय पर पूरी किए जाने का निर्देश दिया। क्षेत्र में चोरी, छिनैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए आमजन व संभ्रांत लोगों की मदद लेने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र के बिहार सीमा से लगे गांवों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इसके बाद एएसपी ने मालखाना, कार्यालय, भोजनालय, अपराध रजिस्टर, ऑनलाइन एफआईआर आदि को चेक किया। कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की साथ ही एफआईआर की मूल प्रति उन्हें तत्काल दी जाए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।