{"_id":"5b4b99764f1c1b41748b4ed1","slug":"91531681142-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना क्षेत्र के सदलपुरा गांव की 11वीं की छात्रा के अपहरण का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। छात्रा के पिता के अनुसार घटना की सूचना के तीन दिन बाद शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अपहरण के बाद से परिवार वाले बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
अलीनगर थाना क्षेत्र के सदलपुरा गांव निवासी सियाराम पांडेय की पुत्री वंदना पांडेय (15) गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा है। पिता के अनुसार 11 जुलाई को सुबह वह विद्यालय गई। विद्यालय बंद होने के बाद जब वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी होते ही सियाराम ने ताराजीवनपुर पुलिस चौकी में सूचना दी और खोजबीन में जुट गए। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। पिता के अनुसार तहरीर पर 14 जुलाई को पुलिस ने उसकी पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की तलाश की जा रही है।