फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक्के के धक्के से वृद्धा घायल

ट्रक्के के धक्के से वृद्धा घायल

Tue, 29 May 2018 01:15 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रक्के के धक्के से वृद्धा घायल

विज्ञापन
कन्दवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलासपुर मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रक के धक्के से बाइक सवार वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां बाइक चला रहा राकेश उर्फ सोनू को भी हल्की चोटें आईं। जमानिया से लौट रहे गांव वालों की सूचना पर वृद्धा को इलाज के लिए जमानिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने अन्यत्र रेफर कर दिया। दुर्घटना में बाइक भी

स्थानीय थाना क्षेत्र के कंजेहरा गांव निवासी फुलवासी देवी की तबियत खराब होने पर सोमवार की सुबह उनका पोता राकेश उर्फ सोनू इलाज के लिए जमानिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गया था। इलाज कराकर घर वापस लौटते समय अभी वह तलासपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसके बाइक में पीछे से धक्का मार दिया । जिससे बाइक पर बैठी वृद्धा नीचे गिर गई और ट्रक उसके दोनों पैरों को कुचलते हुए कन्दवा की ओर भाग निकला। घायल वृद्धा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चालक कंजेहरा गांव के पास ट्रक खड़ा कर सुढ़ना गांव की ओर भाग निकला। सूचना पर कन्दवा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed