फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दुकान का शटर तोड़कर हजारों की चोरी

दुकान का शटर तोड़कर हजारों की चोरी

Fri, 15 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़कर हजारों की चोरी
क्षेत्र के रामराजाय गांव की बाजार में बुधवार की रात्रि में चोरो ने एक दुकान का शटर तोड़कर कैश बाक्स में रखे हजारों रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़ित से तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन

रमरजाय गांव निवासी पारस नाथ यादव की धानापुर वाया अवही रोड पर रामरजाय चौमुहानी पर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। रोज की तरह बुधवार को वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। दुकान पर रात्रि में उनके पिता विश्वनाथ यादव छत की ऊपर सो रहे थे। वही बाहर एक पड़ोसी दुकानदार भी सोया था। मध्य रात्रि में चोरो ने दुकान के ऊपर बने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और शटर तोड़कर कैश बाक्स उठा ले गए और कुछ दूरी पर एक अरहर के खेत में बाक्स को तोड़कर उसमें रखा 24000 रुपये निकालकर फरार हो गए। सुबह पारस की दुकान का शटर टूट देख लोगों ने उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचे पारस अपनी दुकान का शटर टूटा देख घबरा गए और उन्होंने डायल 100 और स्थानीय पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed