{"_id":"5c2bbbcbbdec22569b2f0576","slug":"81546369995-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने मृतकके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। सिर में चोट की वजह से युवक की मौत हुई।
चकिया विकास खंड और बबुरी थाना अंतर्गत गोगहरा ग्राम पंचायत के मड़ई पर गांव निवासी इंदल यादव (26)पुत्र अनमोल और राणा प्रताप (25) सोमवार को किसी काम से सिकंदरपुर आए थे। देर शाम दोनों बुलेट से अपने घर के लिए चले। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। सिकंदरपुर कंचनपुर मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप ट्रक के धक्के से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर परिवारजनों ने दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां गंभीर चोट होने के कारण मंगलवार की सुबह इंदल यादव की मौत हो गई। वहीं राणा प्रताप की हालत गंभीर बनी हुई है। इंदल के पिता पुलिस विभाग में हैं। घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। इसी तरह मंगलवार की शाम चकिया अहरौरा मार्ग पर तिवारीपुर गांव के पास एक महिला को धक्का मारते हुए बाइक पलट गई। घटना में बाइक सवार और महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर एकत्र लोगों ने दोनों घायलों आलोक (25) और अरविंद (26) दोनों अहरौरा थाना के सरिया निवासी और नौडिहा गांव निवासी सुराहू बेगम (22) को निजी वाहन से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां आलोक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी।