फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुतला फूंकने पर दस पर केस

पुतला फूंकने पर दस पर केस

Fri, 30 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकने पर दस पर केस
चंदौली। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और सकलडीहा के ताजपुर गांव में हुए हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं डीएम कार्यालय के समीप धरना दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सीएम का प्रतीक पुतला फूंका। इस दौरान वहां उपस्थित पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। पुतला दहन की जानकारी होने के बाद एसपी ने सीओ सदर को मौके पर भेजा। मय पुलिस फोर्स सीओ धरना स्थल पहुंचे और धरने की वीडियोग्राफी कराई। अंत में जिलाध्यक्ष सहित दस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान ने कहा कि ताजपुर गांव निवासी संजय चौहान की हत्या बीते 27 मई को हुई थी। इस घटना पुलिस के हाथ आज तक खाली हैैं। पुलिस हत्यारों का सुराग तलाशने में नाकाम साबित हुई है। पीड़ित परिवार की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस व प्रशासनिक लापरवाही से हत्यारोपियों का हौसला बुलंद है और पीड़ित परिवार को लगातार धमकी दी जा रही है। मांग किया कि अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी किया जाए। मृतक भाई को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जाए। साथ ही परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जनवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। कहा कि जनपद समेत पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्थ ध्वस्त हो चुकी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम और सीएम सहित पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही सीएम का पुतला फूंका। इस मौके पर झेंगट चौहान, मन्नी चौहान, संता चौहान, विश्वनाथ चौहान, राजनाथ चौहान, भोला चौहान, दीपक, मंजय आदि उपस्थित रहे। संचालन शिव प्रसाद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed