फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विवाद के बाद पिता पुत्री को चाकू घोपा

विवाद के बाद पिता पुत्री को चाकू घोपा

Tue, 06 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद पिता पुत्री को चाकू घोपा

विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव में सोमवार की देर शाम पारिवारिक विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से वार कर दिया। चाकू के हमले से घायल पिता पुत्री को नजदीकी अस्पताल पहुुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बड़गांवा गांव के सुएब (48) का बड़े भाई सोहेल अख्तर (50) से बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को घर के लकड़ी के दरवाजे के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की सुएब ने घर से छुरा लाकर अपने भाई सुहेल पर हमला कर दिया। चाकू का वार होता देख बीच बचाव करने उनकी पुत्री जरीना भी पहुंच गयी। इस पर भतीजी के पेट पर भी वार कर दिया। चाकू का वार इतना गंभीर था कि पिता-पुत्री जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। छूरे बाजी की सूचना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रिफर कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने सोहेल अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि चाकूबाजी की घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed