फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गायब युवक का शव नाले में मिला

गायब युवक का शव नाले में मिला

Tue, 28 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गायब युवक का शव नाले में मिला

विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र महुअर कला गांव से रविवार को गायब युवक का शव सोमवार की सुबह पास के ही डेरवां गांव के करीब एक बागीचे के पास नाले में मिला। ग्रामीणों के अनुसार शव औंधे मुंह नाले में पड़ा था और उसकी नाक पर खून लगा हुआ था। सूचना के बाद मौकेे पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

दरअसल धानापुर थाना क्षेत्र के दिया गांव निवासी मंगल पांडेय (30) पुत्र विनोद पांडे तीन दिन पूर्व बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर कलां गांव निवासी अपने मामा महेंद्र तिवारी के यहां आया हुआ था। मामा महेंद्र ने बताया कि रविवार की शाम मंगल कहीं गायब हो गया। काफी खोजबीन का प्रयास किया गया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह डेरवा गांव में सुबह शौच के लिए गए सीवान में जा रहे कुछ बच्चों की नजर जब नाले में पड़े शव पर पड़ी तो वे डर गए और शोर करने लगे। बच्चों का शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। वहीं शव मिलने की सूचना पर महेंद्र तिवारी थाने पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त अपने भांजे मंगल के तौर पर की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ गांव में शव के मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे ट्राली पर लादकर ट्राली चालक के सहारे अकेले ही थाने भेजे जाने की चर्चा भी जोरों पर रही। इस संबंध में सीओ सकलडीहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed