{"_id":"6aedde2053033592540ccbb8","slug":"bhagatji-halwai-swindled-out-of-rs-31-lakh-under-the-pretext-of-investment-opportunities-baghpat-news-c-28-1-bag1001-161882-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निवेश कराने का झांसा देकर भगतजी हलवाई से 31 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निवेश कराने का झांसा देकर भगतजी हलवाई से 31 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
निवेश कराने का झांसा देकर भगतजी हलवाई से 31 लाख रुपये की ठगी
-अग्रवाल मंडी टटीरी के देवेंद्र कुमार उर्फ भगतजी हलवाई ने सात लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले भगतजी हलवाई उर्फ देवेंद्र कुमार से एक कंपनी में निवेश कराकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 31 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कर्मवीर सिंह निवासी कबीर आश्रम अग्रवाल मंडी टटीरी, नोएडा निवासी मोहम्मद फैजान, शमशाद, अजय वर्मा, गुकेश त्यागी, नितिन, दीपक दहिया, सचिन राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मवीर सिंह दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट में कर्मी है। मार्च 2022 में कर्मवीर ने उनसे मिलकर ई-स्टोर कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए 25 लाख रुपये निवेश कर एक लाख रुपये महीना लाभ लेने और बाद में जमा की गई रकम वापस मिलने के बारे में बताया। इसके बारे में ई-स्टोर कंपनी से जुड़े कई लोगों से मिलवाया। इसके बाद बार-बार आकर निवेश करने के लिए मनाया। इसके साथ दुकान में कंपनी का स्टोर खोल लिया।
आरोप लगाया कि कर्मवीर समेत अन्य लोगों के कहने पर कंपनी में 25.77 लाख रुपये निवेश कर दिए। अक्तूबर 2023 में कर्मवीर समेत अन्य लोग स्टोर से सामान निकालकर ले गए। इसके बाद एक लाख रुपये महीना लाभ भी नहीं दिलाया गया। उन्होंने फोन कर संपर्क किया तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही निवेश किए गए 25 लाख रुपये, दुकान के किराए, बिजली के बिल समेत 31 लाख रुपये वापस देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि कर्मवीर सिंह निवासी कबीर आश्रम अग्रवाल मंडी टटीरी, नोएडा निवासी मोहम्मद फैजान, शमशाद, अजय वर्मा, गुकेश त्यागी, नितिन, दीपक दहिया, सचिन राणा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।