{"_id":"5b0713b64f1c1b9f6e8b476f","slug":"71527190454-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नियंत्रण को डायल 100 की मोटरसाइकिल से टहलेगें रंगरुट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध नियंत्रण को डायल 100 की मोटरसाइकिल से टहलेगें रंगरुट
Updated Fri, 25 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। अपराधियों पर नकेल कसने और घटना स्थल पर तत्काल पहुंचने के लिए सभी थानों पर यूपी100 की मोटरसाइकल दस्ता तैयार किया गया है। गुरुवार को एसपी संतोष सिंह ने यूपी 100 की मोटरसाइकिल दस्ते को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। इसके बाद नगर के साथ ही मुगलसराय, बलुआ और सैयदराजा में मोटरसाइकिल दस्ते ने रूट मार्च भी किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य घटना दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचना है। ताकि पीड़ित के साथ न्याय हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी मिलने के पांच मिनट के अंदर घटना स्थल पर यूपी-100 पहुंचेगी। मोटरसाकिल आने के बाद तीन शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी देगें। हर शिफ्ट में एक साथ अलग-अलग स्थानों पर 107 पुलिस कर्मी हमेशा अलर्ट रहेगें। हर थाना क्षेत्र में दो-दो यूपी 100 की चार पहिया वाहन पहले से मुहैया कराई गई है। गुरुवार को पुलिस लाइन से मोटरसाइकिल दस्ते ने पहले दिन नगर के साथ-साथ मुगलसराय, बलुआ,सकलडीहा होते हुए सैयदराजा तक रूट मार्च। मुगलसराय को तीन, कोतवाली चंदौली, अलीनगर और सकलडीहा को दो-दो वाहन दिए गए हैं। जबकि सैयदराजा, बलुआ, धानापुर, कंदवा, धीना, बबुरी और चकिया को एक-एक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं एक वाहन पुलिस लाइन में रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन