{"_id":"5a93083f4f1c1bfe7e8b7aac","slug":"71519585343-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। औद्योगिक नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के डहिया गांव में शनिवार की देर रात किसी बात से नाराज होकर मजदूर ने अपने ही घर के कमरे में पंखे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरियाणा के भिवानी स्थित देवास गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी का पुत्र राजकुमार (30) अपनी पत्नी पूजा, पुत्र मनदीप, मोहित व पुत्री इशानी के साथ डहिया गांव के ज्ञानदास के मकान में किराए पर रहता था। औद्योगिक नगर फेज एक स्थित निजी स्टील कंपनी में मजदूरी करता था। परिवार के अनुसार राजकुमार को शराब पीने की लत थी। नशे में वह अक्सर पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता था। शनिवार की शाम करीब आठ बजे वह पत्नी के साथ मारपीट करके अपने कमरे में सोने चला गया। इधर उसकी पत्नी बच्चों संग कमरे के बाहर ही रात भर सोती रही। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने जब खिड़की से कमरे में देखा तो राजकुमार पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ था। परिवार वालों ने इसकी सूचना औद्योगिक नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।