फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मोबाइल छिनैती से लोगों में भय

मोबाइल छिनैती से लोगों में भय

Thu, 02 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल छिनैती से लोगों में भय

विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के इनायतपुर काली मंदिर व कमालपुर के मध्य आए दिन मोबाइल छिनैती से लोगों में भय है। बुधवार के दोपहर बादइनायतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी घर लौट रहे थे। काली मंदिर से आगे पहुंचने पर उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। उन्होंने जैसे ही फोन निकाल कर बात करनी शुरू की, तभी पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। उन्होंने काफ़ी दूर तक लुटेरों का पीछा किया पर वे भागने में सफल रहे। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। बताया जाता है कि मंगलवार को भी स्थानीय निवासी सुनील गुप्ता का भी मोबाइल इसी तरह बदमाश छीनकर भाग गए थे। इसके अलावा लगभग दो माह पूर्व इसी इलाके से एक छात्रा का भी मोबाइल बाइक सवारों ने छीन लिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed