{"_id":"5b41169d4f1c1b92468b5305","slug":"61530992285-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा सूमो- कार की टक्कर में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा सूमो- कार की टक्कर में चार घायल
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धीना । स्थानीय थाने के समीप शुक्रवार की देर शाम टाटा सूमो व कार की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को कमालपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों की तहरीर पर टाटा सूमो को कब्जे में कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
जनौली गांव निवासी विजय प्रकाश सिंह शुक्रवार की देर शाम धीना स्टेशन से अपनी भाभी व बच्चों को लेकर कार से घर जा रहे थे। कार के धीना थाने के समीप पहुंचने पर जमानिया की ओर से तेज गति से आ रहे टाटा सूमो ने कार में सीधी टक्कर मार दी। इससे कार में सवार 32 वर्षीय अर्चना सिंह, सात वर्षीय आयुषी सिंह, चार वर्षीय माही व 24 वर्षीय तनु घायल हो गए। (ब्यूरो)