फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क हादसे का जिम्मेदार चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

सड़क हादसे का जिम्मेदार चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे का जिम्मेदार चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

विज्ञापन
सकलडीहा। शुक्रवार को गोहदा गांव के पास मालवाहक पिकप के धक्के से मृत बाइक सवार के मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन को जब्त कर लिया। हादसे के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया था।

बर्थरा गांव निवासी राजेन्द्र मिठाई की दुकान खोलने की तैयारी के लिए शुक्रवार को अपने भतीजे के साथ बाइक से डेढ़ावल जा रहे थे। इसी दौरान बछौली निवासी अरविंद महेसी गांव निवासी रमेश गुप्ता का पिकप लेकर सकलडीहा तरफ आ रहा था। गोहदा गांव के पास ओवर टेक के चक्कर में बाइक और पीकअप में आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें राजेन्द्र के भतीजे रतन की मौके पर मौत हो गयी थी। शनिवार को मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने चालक को घटना स्थल के समीप से पीकअप के साथ पकड़ लिया। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों की तरफ मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed