{"_id":"5cbcc29dbdec22143c036f96","slug":"51555874461-chandauli-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से किशोर व अधेड़ की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नदी में डूबने से किशोर व अधेड़ की मौत, मचा कोहराम
Mon, 22 Apr 2019 10:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़ क्षेत्र के बिहार के सरहद पर सेमर साधोपुर ग्राम पंचायत के जमसोत गांव में रविवार को गुरुवट नदी के पोखरिया दह में पानी पीने गया किशोर असंतुलित होकर नदी में गिरकर डूबने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर बगल में नदी में स्नान कर रहे व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन किशोर के साथ उसकी भी डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर व अधेड़ की मौत से गांव में कोहराम मच गया।
गांव निवासी जसवंत खरवार (17) नदी में पानी पीने गया था। पानी पीते समय असंतुलित होकर वह नदी में गिर गया। गहरे पानी में डूबते समय उसकी चीख पुकार सुन समीप ही नहा रहे गांव निवासी मवल यादव (55) उसे बचाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि जहां किशोर डूब रहा था वहां नदी दलदली है।
दलदल में पैर धंस जाने के कारण दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबता देख गांव के एक व्यक्ति ने गांव में इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन व मशक्कत के बाद दोनों का शव नदी से बाहर निकाला। साथ ही घटना की जानकारी 100 नंबर और चकरघट्टा थाने को पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में कर थाने ले आई।
विज्ञापन
हो रहा था।

एकसाथ हुई दो मौत पर मचा कोहराम
किशोर व अधेड़ के मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। जसवंत खरवार की मां दुखंती रो-रोकर बेसुध हो जा रही थी। वहीं नवल यादव की पत्नी प्रभा के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंख भर आई। मृतक नवल को चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं।
बड़ी पुत्री इंद्रावती की शादी हो चुकी है जिसका दिसंबर में गौना होना है। वहीं अन्य पुत्रियों में लीलावती कक्षा सात, सोनावती कक्षा छह व सुमन कक्षा दो में पढ़ती हैं। उनके दो पुत्रों में अनिल की शादी हो चुकी है जबकि दूसरा सुनील अविवाहित है। मवल के पुत्रों व पुत्रियों का भी रो-रोकर बुरा हाल