फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 01 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक मरा
विज्ञापन

सिकंदरपुर में पटेल चौराहा स्थित कंचनपुर मार्ग पर हुई घटना

अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
चकिया। कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर में पटेल चौराहा स्थित कंचनपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक एक निजी कंपनी में एरिया मैनेजर था। युवक ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झारखंड के धनबाद के आदर्श नगर पहाड़ी थाना सरसा चिरकुंडा निवासी कमलेश कुमार (30) वाराणसी में रहता था। वह गुरुवार की सुबह दस बजे बाइक से वाराणसी चकिया की तरफ आ रहा था। वह सिकंदरपुर में कंचनपुर मार्ग पर पहुंचा था कि आगे चल रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर से पास लेने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा। ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके शरीर को कुचलते हुए गुजर गया। इससे मौके पर ही कमलेश की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन मौके पर जुटे लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन से परिवार वालों को सूचित किया और आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गिट्टी लदे ट्रक के पलटने से लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
बबुरी। बबुरी चंदौली मार्ग पर बसंतपुर रजवाहा नहर पर बने पुल पर गुरुवार की सुबह गिट्टियों से लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए नहर की ओर पलट गया। पुल पर ट्रक फंसने से सड़क पर आवागमन रुक गया और जाम लग गई। दोपहर बाद किसी तरह ट्रक हटाया गया तब आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबुरी चंदौली मार्ग पर वसंतपुर में बबुरी नहर पर बनी पुलिया जर्जर हो गई हे। यही नहीं यह एकदम सकरा है। बावजूद इसके आए दिन इसी मार्ग से भारी वाहनों को आवागमन हो रहा है। गुरुवार की भोर में करीब छह बजे गिट़्टी लादकर चंदौली की तरफ जा रहा ट्रक पुलिया के बाद ट्रक मोड़ते समय अंनयत्रित हो गया ओर नहर की तरफ पलट गया। यह संयोग ही था कि इस घटना में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। नौगढ़ चकिया से मुख्यलय जाने वालों को पीडीडीयू नगर गोधना बाइपास होते हुए मुख्यालय जाना पड़ा। जाम से सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। दोपहर में दो बजे किसी तरह क्रेन मंगाकर ट्रक को सीधा किया गया। इसके बाद रास्ते पर आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed