फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस ने अभियान चला 42 शराबियों को पकड़ा

पुलिस ने अभियान चला 42 शराबियों को पकड़ा

Wed, 21 Nov 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अभियान चला 42 शराबियों को पकड़ा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोतवाली व अलीनगर पुलिस ने मंगलवार की शाम सार्वजनिक स्थलों व शराब की दुकानों के आसपास शराब पी रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मी दर्जनों शराबियों को पकड़कर कोतवाली व थाने ले आई। देर रात पकड़े गए सभी 42 शराबियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अभियान चलाया। उन्होंने नगर व अलीनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों व देशी व अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों के आसपास अंडे व अन्य दुकानों पर शराब पी रहे लोगों को पकड़ा। पकड़े गए शराबियों को पुलिस थाने ले आई। अचानक आई पुलिस को देखकर शराब पी रहे लोगों में भगदड़ मची रही। कई तो अपनी बाइक व सायकिल भी छोड़कर भाग निकले। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने 24 व अलीनगर पुलिस ने 18 लोगों को शराब पीते धर दबोचा। पुलिस टीम में कोतवाल शिवानंद मिश्रा व अलीनगर थाना प्रभारी अतुल नारायण सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed